मनोरंजन डेस्क। आज काॅमेडियन व लेखक रोवन एटकिंसन का जन्मदिन है। उन्हें लोग रोवन के नाम से कम और मिस्टर बीन के नाम से ज्यादा जानते हैं। बिना कहे अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले कलाकार को कौन नहीं जानता। इस अभिनेता का कहना हैकि उन्हें यह किरदार थकावट वाला लगता है। कहते हैं कि इस किरदार को करने में मजा नहीं आता, क्योंकि यह किरदार बहुत ही ज्यादा जिम्मेदारी वाला होता है।
उनके लाइफस्टाइल की बात करें तो ब्रिटेन के सबसे अमीरों में उनका नाम भी आता है। मिस्टर बीन का लंदन में आलीशान महल है। उनके मकान की कीमत करोड़ों में है। इतना ही नहीं उनके पास दुनिया की महंगी कारों में से एक मैकलोरेन एफ1 है, जिसकी कीमत 80 से 100 करोड़ रुपये है।
रोवन को उनकी एक्टिंग के लिए 2013 में कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह करीब आठ हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनका शो पांच साल तक चला।
1955 में हुआ था जन्म
रोवन का जन्म 6 जनवरी को 1955 में हुआ। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड के क्वींस काॅलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। वे लाॅरी चलाने के बहुत शौकीन हैं और आज भी वह लाॅरी ड्राईवर का लाइसेंस रखते हैं। जैसा वह किरदार में दिखते हैं वैसे ही वे रियल में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हैं।