22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

पहलवान बबीता फोगाट बनी मां, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटे की तस्‍वीर

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर देश का नाम रोशन करने वाली पहलवाना बबीता फोगाट के घर नया मेहमान आया है। पहलवान बबीता ने बेटे को जन्‍म दिया है। बबीता फोगाट ने अपने बेटे की पहली तस्‍वीर शेयर की और बहुत ही प्‍यारा संदेश लिखा। बबीता ने संदेश में लिखा है, हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।

पहलवान बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं। बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। बबीता को अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

दिसंबर 2019 को हुई थी शादी
पहलवान बबीता पहलवान की शादी एक दिसंबर 2019 को पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी। इनके पति विवेक सुहाग भारत केसरी पहलवान रह चुके हैं। शादी में सिर्फ परिजनों और खास दोस्तों को ही बुलाया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles