धनेटा। हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन के तहत हथोल पंचायत में चुनावी माहौल गरमा गया है। पंचायत चुनाव के लिए हथोल से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 6, उपप्रधान के लिए 6 और वार्ड सदस्य के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 6 जनवरी को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी लोगों के घर-घर जाकर लोगों से उनके पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। यहां 19 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के बाद शाम को मतगणना शुरू होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रधान पद के उम्मीदवार
नाम पता चुनाव चिन्ह
- अनीता कुमारी गांव बिहड़ू ताला और चाबी
- मदन लाल बिहड़ू मेज का पंखा
- रजनी देवी सलोह हैंडपंप
- राजीव कुमार मगरा जीप
- विजय कुमार सलोह छाता
- विनोद कुमार बलोह बाल्टी
उपप्रधान पद के उम्मीदवार
नाम पता चुनाव चिन्ह
- कुलवंत सिंह गांव साई लैटर बॉक्स
- पवन कुमार सलोह मेज
- बलवंत सिंह बिहड़ू सिलाई मशीन
- विरेंद्र कुमार लाहड़ आम
- सुधीर कुमार हथोल चांद
- सेवन कुमार हथोल बिजली का बल्ब
वार्ड 3 से वार्ड पंच के उम्मीदवार
नाम पता चुनाव चिन्ह
- बिटु देवी सलोह चढ़ता सूरज
- मंदरा सलोह हाॅकी और गेंद
वार्ड 5 से वार्ड पंच के उम्मीदवार
नाम पता चुनाव चिन्ह
- अंजना ठाकुर लाहड़ चढ़ता सूरज
- उषा देवी लाहड़ हॉकी और गेंद
- सुनीता देवी लाहड़ रेडियो
पंचायत हथोल के तीन वार्डों से वार्ड पंच सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए हैं।