22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

जिस दिन गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, उसी दिन लग गई 30 करोड़ की लाॅटरी

नई दिल्ली। इंसान की किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में। यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई। उसी दिन युवक की ऐसी किस्मत बदली कि वह करोड़पति बन गया। युवक को विश्वास नहीं हो पा रहा था कि इस मुश्किल समय में इतनी खुशियां उसे मिल जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड काफी समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। 15 जनवरी को दोनों में किसी प्रकार की अनबन हुई और उसकी गर्लफ्रेंड उसे हमेशा के लिए अलविदा कह गई। इसके बाद युवक काफी ज्यादा परेशान हो गया। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। इतेफाक यह हुआ कि उसी दिन उसकी लाॅटरी लग गई। युवक को अचनानक पता चला कि वह तीन मिलियन पाउंड का मालिक बन गया है। भारत में यह करीब 30 करोड़ रुपये बनते हैं।

पहले तो युवक को लगा कि वह कोई सपना देख रहा है। यकीन पाने के लिए वह बाथरूम में गया और काफी देर ठंडे पानी से नहाता रहा। इसके बाद बाहर आकर दोबारा लाॅटरी को चेक किया। तब जाकर एहसास हुआ कि यह सपना नहीं बल्कि हकीकत है। इसके बाद युवक के सारे गम खुशियों में बदल गए।

चार दिन बाद पहुंचे लाॅटरी आॅफिस
चार दिन बाद यानि 19 जनवरी को युवक नेशनल लाॅटरी आॅपरेटर के आॅफिस पहुंचा। यहां उसने लाॅटरी के टिकटों के साथ जीत का दावा पेश किया। जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए। युवक ने कहा कि एक रिश्ता खत्म होने के कारण में इतना परेशान था, लेकिन लाॅटरी लगने से सारी परेशानियां ही दूर हो गईं। युवक फाइनेंस सेक्टर में काम करता है। अभी उसकी नौकरी छोड़ने की कोई इच्छा नहीं हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles