28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

अभिनय में रुचि रखने वाली रुबीना दिलैक को पिता बनाना चाहते थे आईएएस अधिकारी, कोर्स के लिए भेजा था चंडीगढ़

शिमला। रुबीना दिलैक ने बिग बाॅस सीजन-14 की विजेता बनकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। छोटे पर्दे पर छोटी बहू सीरियल में काम कर चुकी रुबीना दिलैक का नाम जाना पहचाना है। आज हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

रुबीना के पिता अपनी बेटी को आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह मिस शिमला 2006 और मिस नाॅर्थ इंडिया 2008 रहीं। रुबीना के पिता गोपाल दिलैक ने कहा कि हर माता-पिता का अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक सपना होता है। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटी को आईएएस बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बेटी को कोर्स करवाने के लिए चंडीगढ़ भी भेजा था। चंडीगढ़ से रुबीना जब वापस आई तो उसने कहा कि वह प्रशासनिक सेवाओं की इच्छुक नहीं है। वह अभिनय करना चाहती हैं। लाख मनाने पर भी वह नहीं मानीं। इसके बाद मिस नाॅर्थ इंडिया का आयोजन हुआ और रुबीना ने यह अपने नाम किया।

इसके बाद रुबीना का टीवी सीरियल छोटी बहू में चयन हुआ। फिर उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। इसके बाद माता-पिता ने भी उसका पूरा साथ दिया। उनकी प्रतिभा और उपलब्धि को खूब सराहा गया। रुबीना माता-पिता के साथ मुंबई रवाना हुई। काफी समय तक वहां संघर्ष करना पड़ा। एक समय तो यहां ऐसा आ गया जब आर्थिक तंगी के चलते रुबीना को वापस चलने के लिए कहना पड़। आखिर इसके बाद रुबीना की मेहनत रंग लाई और उनके रहने का इंतजाम हो गया। तब से लेकर रुबीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पिता को बेटी की उपलब्धि पर नाज
पिता गोपाल दिलैक का कहना है कि बेटी की इस उपलब्धि पर नाज है। रुबीना ने बिग बाॅस के शो में हिमाचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया है। रुबीना ने 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी। रुबीना दिलैक की स्कूली शिक्षा शिमला के अलावा नाहन में भी हुई है। उनकी प्राथमिक शिक्षा शिमला में हुई। पिता के नाहन ट्रांसफर होने के बाद परिवार भी वहीं चला गया। रुबीना के पिता हिमाचल भाषा कला एवं संस्कृति विभाग से सेवानिवृत हुए हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles