बिलासपुर। पड़ोसी 12 साल की लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 23 फरवरी की है। अपने घर पर वह रात के आठ बजे के आसपा खाना बना रही थी। खाने खिलाने के लिए उसने बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कमरे में जाकर देखा तो उसका बेटा ही था और बेटी नहीं थी। घर में बेटी को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। घर के अन्य सदस्य भी बेटी की तलाश में जुट गए।
कुछ देर के बाद उसकी बेटी पड़ोसी के घर आती दिखाई दी। लड़की जब पहुंची तो उसने पड़ोसी के घिनौनी हरकत की जानकारी मां को दी। लड़की ने अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे शौचालय से जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे धमकी दी थी कि इस बारे में वह किसी को नहीं बताएगी। पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।