ऊना। इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली में गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर हरियाणा के बाकी जिलों के युवा भी भाग ले सकते हैं।
ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए रहने और खाने की सुविधा का प्रबंध किया गया है। इसके लिए सामाजिक संगठन आगे आए हैं। उन्होंने भर्ती के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीसी ने बताया कि जनहित मोर्चा ने ऊना कॉलेज परिसर में सुबह, दोपहर और रात्रि में खाने के लिए लंगर की व्यवस्था की है। नगर परिषद ऊना के टाउन हॉल में रहने की व्यवस्था है।
इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी आश्रम, गुरुद्वारा शहीदां साहिब टक्का रोड तथा गुरुद्वारा भाई जवाहर सिंह जी नजदीक राम लीला ग्राउंड ऊना में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने वाले युवा मदद के लिए दूरभाष नंबर 01975-225045, 225046 पर संपर्क कर सकते हैं।