24.8 C
New York
Friday, September 20, 2024

शिमला में भीषण हादसा, चार की मौत, मृतकों में एक ही गांव के 3 लोग शामिल

शिमला। हिमाचल के शिमला जिले में नेरवा-कॉलेज मार्ग पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग एक ही गांव के हैं। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी अनुसार सोमवार शाम जानकारी के मुताबिक कार नेरवा से सांडली की तरफ जा रही थी। नेरवा कॉलेज से करीब 300 मीटर पीछे एक्‍सीडेंट हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिर गई और इसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन मृतक सांडली निवासी थे। जबकि एक अन्य मृतक बोहराड़ का रहने वाला था।

इन लोगों की हुई मौत
मृतकों की पहचान मोहिंदर सिंह ठाकुर(40) पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह ठाकुर, काना सिंह ठाकुर(40) पुत्र स्वर्गीय जालम सिंह, सुनील ठाकुर पुत्र भीम सिंह ठाकुर निवासी गांव सांडली डाकघर देइया और सुरेंद्र सिंह गांग(33) पुत्र हेत राम गांग निवासी बोहराड़ नेरवा के रूप में हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles