22.7 C
New York
Thursday, September 19, 2024

मिशन विधानसभा चुनाव: विधायक सुक्‍खू ने जनता से साधा संपर्क, कहा- गरीबों की आवाज है कांग्रेस, भाजपा हर मोर्चे पर फेल रही

गलोड़। विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी काफी समय है, लेकिन हिमाचल में इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। नेताओं ने चुनावों के लिए अभी से ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। जनता से संपर्क साधकर अपनी-अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्‍यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू ने गलोड़ क्षेत्र में पांच पंचायतों के लोगों से सीधा संपर्क साधा।

उन्‍होंने बुधवार को री के उट्टप, गाहलियां के नगैरड़ा, लोअर हड़ेटा, रोपड़ी और गलोड़ खास पंचायत के गांव रोपड़ू का दौरा किया। सुक्‍खू ने लोगों से संपर्क साधा और कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्‍होंने लोगों से गांवों की समस्‍याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। लोगों की कुछ समस्‍याओं का उन्‍होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया।

गांव रोपड़ू में मीटिंग के दौरान सुक्‍खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ने देश के विकास में चार चांद लगाए हैं। गरीबों के उत्‍थान में पार्टी की अहम भूमिका रही है। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मोदी कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। मोदी छोटे-मोटे नारे देकर सत्‍ता में रह सकते हैं, लेकिन समाज के कल्‍याण की नीतियां कांग्रेस के पास हैं।

नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने किया विकास: सुक्‍खू
लोगों से संपर्क साधते हुए विधायक सुखविंद्र सुक्‍खू ने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने काफी विकास कार्य किए हैं। उन्‍होंने कहा कि गलोड़ में तहसील कार्यालय भी हमारी देन है। उन्‍होंने कहा कि गलोड़ में सेंटर स्‍कूल के लिए जगह का चयन भी किया गया था, लेकिन अनुराग ठाकुर ने इस सेंटर स्‍कूल को धर्मपुर ट्रांसफर करवा दिया। उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में भाजपा ने हमेशा अड़चनें पैदा की हैं। उन्‍होंने कहा कि जब वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष थे उस समय गलोड़ में कॉलेज के लिए नोटिफिकेशन जारी करवाई गई थी, लेकिन भाजपा की मेहरबानी के चलते वह काम भी रुकवा दिया गया। उन्‍होंने कहा कि शिमला से गलोड़ के लिए बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन विपक्ष ने यह सुविधा भी जनता से छीन ली। सुक्‍खू ने कहा कि आने वाले समय में जनता का साथ रहा तो यह सभी सुहूलियतें क्षेत्र की जनता को दिलवाई जाएंगी।

जोलसप्‍पड़ में मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन
विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू ने पार्टी से जुड़े रहने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि लोगों को पार्टी के साथ एकजुटता के साथ खड़े रहना है। उन्‍होंने कहा कि वृद्धों को पेंशन योजना और मनरेगा के तहत जो भी रोजगार मिल रहा है वह कांग्रेस की देन है। उन्‍होंने कहा कि जोलसप्‍पड़ में जो मेडिकल कॉलेज बन रहा है वह कांग्रेस की देन है। सुक्‍खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह के समय में सेंक्‍शन करवाया गया था। मई 2014 को लोकसभा चुनाव होने थे और फरवरी 2014 को ही इस मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल गई थी। उन्‍होंने कहा कि जोलसप्‍पड़ में मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के लोगों को टांडा, शिमला या लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। उन्‍होंने नादौन विधानसभा को सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

महिला मंडल रोपड़ू को 50 हजार रुपये देने का ऐलान
विधायक सुखविंद्र सुक्‍खू ने गांव रोपड़ू में महिला मंडल के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्‍होंने महिला मंडल भवन के लिए जगह का चयन होने पर तीन लाख देने की बात कही। उन्‍होंने रोपड़ू में कुएं की मरम्‍मत और पाइपें डालने के लिए एक लाख देने का वादा किया। इस दौरान पंचायत गलोड़ खास के प्रधान संजीव शर्मा, इंचार्ज अतुल कड़ोता, गाहलियां के उप प्रधान कपिल, जिला जनरल सेक्रेटरी मनु, गलोड़ के संयोजक विशाल लखनपाल, पूर्व प्रिंसिपल रविंद्र कुमार लखनपाल, गांव रोपड़ू के पंच जोगिंदर मौजूद थे। गांववासी दीप राम, शुभम, गुरमीत, नरेश कुमार, रत्‍न चंद, जगदीश चंद, होशियार सिंह, आशीषपाल, संतोष कुमार और गांव के अन्‍य लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles