20.2 C
New York
Sunday, September 15, 2024

Himachal MC Election Result: पालमपुर और सोलन में कांग्रेस का कब्‍जा, मंडी में बीजेपी को मिली जीत

हिमाचल ब्रेकिंग, शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव में मतदान के बाद बुधवार रात को नतीजे भी घोषित कर दिए गए। नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसके अलावा मंडी में भाजपा ने कब्‍जा किया है।

धर्मशाला की बात करें तो यहां भाजपा को सबसे ज्‍यादा 17 में से 8 सीटें हासिल हुई हैं। यहां आजाद उम्‍मीदवार के हाथ नगर निगम की चाबी अटक गई है। भाजपा को बहुमत जाने के लिए आजाद उम्‍मीदवार का साथ मिलना बहुत जरूरी है।

मंडी में खिला कमल, 15 में से 11 सीटें जीती
हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में कमल खिला है। यहां नगर निगम के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा ने यहां 15 में से 11 सीटें जीत ली हैं। वहीं कांग्रेस खाते में 4 ही सीटें आई हैं। कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम चुनाव में सुखराम और बड़े कांग्रेस नेताओें का जादू नहीं चला।

पालमपुर में कांग्रेस सिर सजा ताज
पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। कांग्रेस ने यहां 15 में से 11 सीटों पर कब्‍जा किया है। कांग्रेस के 11, भाजपा के दो और दो निर्दलीय जीते हैं।

धर्मशाला में भाजपा को ज्यादा सीटें
नगर निगम धर्मशाला में भाजपा 8, कांग्रेस 5 और निर्दलीय को 4 वार्डों में जीत मिली है। यहां सीटें हासिल करने में बेशक भाजपा आगे हो, लेकिन महापौर और उप महापौर की नियुक्ति में आजाद उम्‍मीदवार महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सोलन ने कड़ी टक्‍कर के बाद कांग्रेस को मिली जीत
नगर निगम सोलन में कांग्रेस को 9, भाजपा को 7 और निर्दलीय के रूप में एक प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। सोलन में बघाट बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा प्रत्याशी भी चुनाव हार गए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के बाद बाजी कांग्रेस ने मार ली है। सोलन में कांग्रेस ने नौ, भाजपा ने सात और आजाद प्रत्याशी एक सीट पर जीता है

चार नगर निगम चुनाव में 65 और नगर पंचायतों में 78.20 प्रतिशत वोटिंग
हिमाचल के चार नगर निगमों के चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा 6 नगर पंचायतों नेरवा, चिड़गांव, आनी, निरमंड और अंब में 78.20 प्रतिशत वोटिंग हुई।जिला शिमला के दो ब्लॉक चौपाल, टुटू और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में 68.13 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों चुनाव में 65 कोरोना मरीजों ने अपने वोट का इस्‍तेमाल किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles