28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

हिमाचल में एक दिन में 35 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2236 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 35 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। यह एक दिन में हिमाचल में सबसे ज्‍यादा हुई मौतों का रिकॉर्ड है। इससे पहले एक दिन में 33 लोगों की जान गई थी।

कांगड़ा में सबसे ज्‍यादा 15 की मौत
कोरोना संक्रमितों की जान जाने की सबसे ज्‍यादा संख्‍या कांगड़ा जिले से है। कांगड़ा में सबसे ज्‍यादा 15 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा मंडी में 5, सोलन में 4, शिमला में 4, सिरमौर और ऊना में 2-2 और बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। हिमाचल में अब तक 1407 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

2236 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
हिमाचल में पॉजिटिव आए मामलों की संख्‍या भी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 2236 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 27 अप्रैल को 2039 नए मामले आए थे। कांगड़ा जिले में 694 नए मामले आए हैं। दूसरे नंबर पर सोलन है। यहां 398 केस पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मंडी 300, बिलासपुर 207, ऊना 112, कुल्लू 109, हमीरपुर 71, चंबा 135, शिमला 107, सिरमौर 77, किन्नौर 14 और लाहौल-स्पीति में 12 नए मामले सामने आए हैं।

पालमपुर में 10 पुलिस कर्मी पॉजिटिव, थाना सील
प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना पालमपुर में 10 पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। पुलिस ने पालमपुर थाना को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles