22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

हमीरपुर में 8 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, बड़सर में 3 महिलाएं संक्र‍मित

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में शनिवार को 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर टेस्ट में 4-4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1353 सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 पॉजिटिव निकले हैं। गांधी चौक हमीरपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है। कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के गांव जंगल की 30 वर्षीय महिला और गांव नालटी के एक व्यक्ति का सैंपल भी पॉजिटिव निकला है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में चार महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बड़सर की 45, 18 और 38 वर्षीय तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा उखली की 30 वर्षीय भी संक्रमित पाई गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles