16.2 C
New York
Friday, September 13, 2024

गाजियाबादः अंत्येष्टि में आए लोगों पर गिरी श्मशानघाट की छत, 23 की मौत, कई दबे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहां श्मशानघाट परिसर में गैलरी की छत गिरी। इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई है। अभी भी यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद कई लोगों को मलबे में से निकालकर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह घटना गाजियाबाद के मुरादनगर की बताई जा रही है।

बताते चलें कि गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशानघाट का लैंटर पिलरों पर ही खड़ा किया गया था। जो कि बारिश के अचानक गिर गया। हादसा भी उस समय हुआ जब लोग किसी व्यक्ति की मौत के बाद अंत्येष्टि में सरीक होने आए थे। MMG Hospital में 23 लोगों के शव पहुंच चुके हैं। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं। हादसे में मारे गए लोग डिफेंस काॅलोनी के रहने वाले फल विक्रेता जयराम की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद मौन धारण कर खड़े हुए थे कि अचानक गैलरी की छत उन पर गिर गई।

छत के निर्माण में घटिया मैटीरियल के प्रयोग का आरोप
बता दें कि दो माह पहले ही इस गैलरी का निर्माण किया गया था। लोग आरोप लगा रहे हैं कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। पुलिस प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बारिश की वजह से बचाव कार्य में परेशानी भी आ रही है।

घटना पर सीएम ने जताया शोक, आश्रितों को दो-दो लाख
इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम रवाना हो गई है। टीम में 20 लोग शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles