24.8 C
New York
Friday, September 20, 2024

यह कैसा प्रपोजल! प्रेमी के प्रपोज करते ही 650 फीट की ऊंचाई से गिरी प्रेमिका, फिर जो हुआ जानकार दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। आपने किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन ऐसा किस्सा कभी नहीं सुना होगा। जहां एक रोमांटिक प्रपोजल प्रेमिका के लिए मौत की वजह बनते-बनते रह गया। हुआ यूं कि 27 साल के युवक ने जब अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया तो प्रेमिका के अचानक पैर फिसल गए और वह 650 फीट की ऊंचाई से गिर गई। हालांकि बाद में उसकी जान बचा ली गई। यह घटना आॅस्ट्रिया के कैरिंथिया की है।

महिला 32 साल की है और यह घटना बीते वर्ष 27 दिसंबर की है। महिला अपने प्रेमी के साथ Falkert mountain पर गई थी। इस दौरान जब उसके प्रेमी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया तो प्रेमिका के हां कहते है वह पहाड़ से 650 फीट नीचे गिर गई।

महिला की किस्मत इतनी अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी, लेकिन वह पहाड़ से 50 फीट नीचे आकर एक स्थान पर फंस गया।

अच्छी बात यह रही कि महिला इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बर्फ की एक चादर पर गिरी। इस कारण उसे चोट कम आई। महिला को एक व्यक्ति ने देखा और प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद महिला की जान बचाई गई। अब दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन यह किस्सा बेहद आश्चर्यचकित कर देने वाला था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles