21.5 C
New York
Thursday, September 19, 2024

शर्मसार शिमला : 15 और 16 साल की दो नाबालिगों से रेप, आरोपी गिरफ्तार

शिमला | शिमला के ठियोग और रामपुर में दो नाबालिगों के साथ रेप के मामले सामने आए हैं। दोनों के मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला

ठियोग में पुलिस को दी शिकायत में पीडि.ता ने आरोप लगाया कि वह अपनी बहन के घर आई थी। घटना वाले दिन दीदी ठियोग बाजार चली गई और वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी जीजा ने मौके का फायदा उठाकर जबरन रेप किया। आरोपी की उम्र  पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर आई थी। घटना वाले दिन उसकी बहन किसी काम से ठियोग बाजार की तरफ गई थी। पीडि़ता घर पर अकेली थी और आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को सुनाई, उसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। वहीं, पीडिता की उम्र  15 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला 

दूसरी शर्मशार करने वाली घटना रामपुर से है। यहां एक 16  साल की लडकी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडिता का आरोप है कि वह सुबह 7 बजे घर से सैर पर निकली थी। घर से थोड़ी दूर एक सुनसान स्थान पर एक युवक मिला और उसने युवती के साथ जबरदस्ती की और  रेप  किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी मोहित चावला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles