22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

Amazing: यहां ‘आलू’ के अंदर रहते हैं लोग, एक दिन का इतना लगेगा किराया

रिसर्च डेस्‍क। दुनिया में बहुत सी चीजें ऐसी है, जो हर किसी को हैरत में डाल देती हैं। कुछ कुदरत का करिश्‍मा होती हैं और कुछ इंसान द्वारा तैयार की जाती हैं। क्‍या आपने कभी सोचा है कि इंसान आलू के अंदर रह सकता है। जी हां, हैरान मत होइए। यह सच है। इंसान आलू के अंदर रह सकता है। आलू के अंदर रहना सस्‍ता नहीं है, बल्‍कि बहुत महंगा है। अगर आप आलू के अंदर रहना चाहते हैं तो एक दिन का किराया 200 डॉलर लगेगा।

दिमाग पर ज्‍यादा जोर मत डालिये। यह सच का सब्‍जी वाला आलू नहीं है, बल्‍कि आलू की तरह दिखने वाला एक होटल है। इस होटल को पूरी तरह आलू की तरह बनाया गया है। यह होटल अमेरिका में साउथ बोइस आयडाहो नामक जगह पर है। यहां लगभग 400 एकड़ के मैदान के बीचोंबीच एक बड़ा आलू रखा गया है। इस आलू जैसे दिखने वाले होटल का नाम आयडाहो पोटेटो होटल है।

अंदर रुक सकते हैं दो लोग
इस आलू की तरह दिखने वाले होटल के अंदर दो लो रुक सकते हैं। इसके अंदर सारी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अंदर बेड से लेकर टॉयलेट सब मौजूद है। जो लोग कुछ अलग करना व महसूस करना चाहते हैं, वे आलू के अंदर रहने का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

इस वजह से बनाया आलू का होटल
अमेरीकी राज्य आयडाहो आलू उत्पादन के लिए पूरे अमेरिका में जाना जाता है। इस राज्‍य की जलवायु आलू की खेती के लिए काफी अनुकूल है। यहां आलू की पैदावर भी बाकी जगह से बेहतर होती है। इसी वजह से एयरबर्न ने आलू की आकृति वाला एक होटल तैयार किया गया है।यह होटल दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles