22.7 C
New York
Thursday, September 19, 2024

अब फ्रांस में फैला बर्ड फ्लू, छह लाख परिंदों को मारने के आदेश, दो लाख पक्षी मार दिए गए

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों के साथ-साथ अब यूरोपीय देश फ्रांस में भी बर्ड फ्लू फैल गया है। यहां छह लाख मुर्गियों और अन्य पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि भारत के कई राज्य में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई पक्षियों की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है।

फ्रांस के साउथवेस्ट के कई बर्ड फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। यही कारण है कि यहां कई पक्षियों को मारने के आदेश सरकार ने दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पहले भी यहां इसके फैलने का अधिक खतरा था, इसलिए किसी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं होगा।

इतना ही नहीं यहां दो लाख पक्षियों को मारा भी जा चुका है। अब चार लाख पक्षियों को मारने की तैयारियां की जा रही हैं। मुर्गियों के अलावा अन्य पक्षियों को मारा जा रहा है। फ्रांस के जिन इलाकों में बर्ड फ्लू फैलने का अधिक खतरा है वहां इन्हें मार दिया जा रहा है और जिन इलाकों में कम खतरा है, वहां से इन पक्षियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। बता दें कि एक जनवरी तक यहां बर्ड फ्लू के 61 मामले सामने आए थे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles