28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

50 साल की उम्र में पिता बने बीजेपी नेता तिवारी , पिछले साल की थी शादी

दिल्ली |  बीजेपी नेता व भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी 50 साल की उम्र में फिर पापा बन गए है। जिसकी वजह से वो खूब चर्चा में हैं। दरअसल 31 दिसंबर को  उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर के दी थी। इसी बात के बाद उनकी दूसरी शादी की बात भी सबके सामने आ गयी। दरअसल मनोज तिवारी की दूसरी शादी की बात उन्होंने जग जाहिर नहीं की थी लेकिन अब उनके दोबारा पापा बनने पर ये बात खूब जोर पकड़ गयी। साल 2020 में ही मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचायी।

मालूम हो कि मनोज तिवारी की दूसरी बीवी सुरभि भी एक भोजपुरी सिंगर है और वो अब तक कई फेमस गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। मनोज तिवारी की बीवी सुरभि बिहार के पटना की रहने वाली हैं और वहीं उनकी पढाई लिखाई भी हुई।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने पहली शादी साल 1999 में की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी है। जिससे उन्हें एक बेटी भी है जिसका नाम जिया है हालांकि साल 2012 एक -दूसरे को तलाक दे दिया।

मनोज का कहना था कि वो तलाक नहीं  करना चाहते थे लेकिन उनकी बीवी की मर्जी के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। मनोज की पहली पत्नी रानी और उनकी बेटी जिया मुंबई में ही रहते हैं। मनोज ने  रानी और जिया को मुंबई में फ्लैट दे दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles