28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

सीएम जयराम ठाकुर बोले, तत्तापानी में बनाया जाएगा पानी पर तैरता हुआ रेस्‍टोरेंट

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार मंडी जिला के तत्‍तापानी में फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट यानि पानी पर तैरता हुआ रेस्‍टोरेंट तैयार करने पर विचार कर रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ का बोझ कम होगा बल्कि पर्यटकों को नए पर्यटन गंतव्य भी मिलेंगे। उन्होंने कहा इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार उपलब्ध करवाने के अवसर प्राप्त होंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल प्रेमियों के लिए खेल गतिविधियां और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश विविध सहासिक गतिविधियां संशोधन नियम अधिसूचित किया है। प्रदेश सरकार विभिन्न जलाश्यों में स्पीड बोट, वाटर स्कीईंग, जैट स्कीईंग, स्की बोर्डिंग, वाॅटर स्कूटर, क्रूज इत्यादि गतिविधियां आरंभ करेगी।

कोल डैम में तलाशी जाएंगी जल परिवहन की संभावनाएं
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार कोल डैम क्षेत्र में जल परिवहन की सम्भावनाएं भी तलाशेगी। सतलुज आरती और एक बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाकर तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से बड़े स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र में माहूनाग मन्दिर, कामाक्षा मन्दिर जैसे विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

पर्यटन विभाग का ई-सर्विस पोर्टल जारी किया
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी जारी किया, जिससे उद्यमियों को अतिथ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति जैसी समस्याओं के लिए समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इससे आवेदनकर्ताओं को पंजीकरण, नवीकरण, परियोजना स्वीकृतियां और अनिवार्यता प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जय राम ठाकुर ने हिमाचल भवन नई दिल्ली और चंडीगढ़ तथा हिमाचल सदन नई दिल्ली की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा का भी शुभारंभ किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles