21.5 C
New York
Thursday, September 19, 2024

हिमाचल पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में बंपर वोटिंग, 81 प्रतिशत मतदान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 1137 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हिमाचल में लगभग 81 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। महिलाओं का मत प्रतिशत लगभग 83 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक 94 प्रतिशत मतदान सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लोधी माजरा में दर्ज किया गया।

पंचायती राज संस्‍थाओं के पहले चरण के चुनाव में 17 जनवरी को 78.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में कुल 1227 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। 19 जनवरी को दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1208 पंचायतों में 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस निर्वाचन में 49 कोविड-19 रोगियों व पृथकवास में रह रहे मतदाताओं ने मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन कर मतदान किया।

तीसरा चरण का मतदान
जिला         वोटिंग प्रतिशत
सिरमौर      85.60
सोलन        84.09
कुल्लू          83.75
ऊना           81
मंडी            82.08
शिमला       80.80
बिलासपुर    80.57
हमीरपुर      78.50
कांगड़ा        77.40
चंबा           75
किन्नौर      72.59

बीडीसी और जिला परिषद की 22 को होगी गिनती
जिला परिषद् व पंचायत समिति के मतों की गणना 22 जनवरी, 2021 को खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता 23 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी पंचायती राज संस्थाओं के मतदाताओं तथा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, कानून व व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारियों व समस्त प्रत्याशियों का प्रदेश में शान्तिप्रिय व सुचारू निर्वाचन कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles