कुमारसैन। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले देवभूमि को कलंकित करने लगे हैं। हिमाचल में आए दिन सामने आ रहे मामलों को सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक रहा है। समाज में लड़कियों के प्रति अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अगर बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर कैसे सुरक्षित रह सकती है।
हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। बेट एक साल तक पिता की हैवानियत का शिकार होती रही। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पिता गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुमारसैन के एक क्षेत्र की 14 वर्षीय लड़की ने पिता पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगया है। लड़की ने दर्ज करवाई गई शिकायत बताया है कि उसका पिता लगभग एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। पिता उसके साथ गलत हरकत करने के बाद धमकाता है कि अगर उसे यह बात किसी तो बताई तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित लड़की की मां कई साल पहले ही पति और परिवार को छोड़कर जा चुकी है।
पिता की घिनौनी हरकत और धमकी से डरी लड़की ने एक साल तक सबसे यह बात छिपाकर रखी। एक साल तक वह अपनी पिता के दिए जख्मों को सहती रही। आखिर लड़की के सब्र का बांध टूटा और वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची।
पुलिस लड़की की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 306, 376 और पॉस्को एक्ट के सेक्शन 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।