28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

बेटी की हत्या के बाद बंदूक लेकर थाने पहुंचा पिता, बोला-चरित्रहीन थी, इसलिए गोली मार दी

नई दिल्ली। पुलिस वालों के उस समय होश उड़ गए जब एक शख्स बंदूक लेकर थाने पहुंचा और बेटी की हत्या का जुर्म कबूल किया। उसने कहा कि बेटी की चरित्रहीनता के चलते उसे गोली मार दी। इतना सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफतार कर लिया है। मामला उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर का है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना में पड़ते जयसिंहपुर गांव का है। गांव का रहने वाला चंद्रमोहन यादव थरियांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता है। वीरवार को उसकी बेटी स्वाति देवर के साथ घर पहुंची। शनिवार को उसने लाइसेंसी बंदूक से बेटी को गोली मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बेटी की हत्या के बाद हत्यारोपी खुद ही बंदूक लेकर थाने पहुंच गया। थाने आकर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बेटी की चरित्रहीनता की बात कही है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चंद्रमोहन को गिरफतार कर लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढेंः-
पड़ोसी युवक से थे प्रेम संबंध, मां-बाप ने बेटी का गला घोंट कर दी हत्या, खेतों में फैंका शव
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

पड़ोसी युवक से थे प्रेम संबंध, मां-बाप ने बेटी का गला घोंट कर दी हत्या, खेतों में फैंका शव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles