17.9 C
New York
Monday, September 16, 2024

“रामायण” पर 300 करोड़ की फिल्म, ऋतिक और दीपिका बनेंगे राम-सीता

नई दिल्ली। बाॅलीवुड इंडस्ट्री पहले कई बार रामायण पर आधारित फिल्में बना चुकी है। फिल्म निर्देशकों ने पहले भी इस कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया है। अब फिल्म निर्माता मधु मेंटाना रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म पर 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण राम-सीता का किरदार निभाएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन नितीश तिवारी करेंगे। नितीश दंगल जैसी फिल्म की डायरेक्शन भी कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक मधु मेंटाना के लिए रामायण फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इस मूवी को 3D में रिलीज किया जाने वाला है।

फिल्म की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्काॅलर्स को रामायण पर रिसर्च और फैक्ट इक्ट्ठे करने का काम सौैंपा है। रामायण एक बहुत बड़ा महाकाव्य है, जिसे तीन घंटे की फिल्म में समेटना आसान काम नहीं है। इसलिए मधु मेंटाना ने इस फिल्म को दो भागों में पर्दे पर उतारने का निर्णय लिया है।

यह भी पढेंः-
कंगना रनौत अब पर्दे पर निभाएंगी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

कंगना रनौत अब पर्दे पर निभाएंगी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles