18.5 C
New York
Sunday, September 15, 2024

सेना में भर्ती हुए युवक को किडनैप कर जबरन कराई शादी, 26 को थी जॉइनिंग

पटना | बिहार के गंगा सराय मेंपकड़ौवा विवाह का मामला सामने आया है। यहां के लखीसराय जिले के एक युवक को अगवा कर जबर्दस्ती शादी कराई गई। इसे लेकर युवक के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है।   घटना वीरवार कीहै जब बड़हिया में शिवम अपने मित्र मनीष व एक अन्य के साथी के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद दोस्तों ने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी।

अन्य खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें

क्या बताया युवाओं ने 
सुबह को मॉर्निंग वॉक पर आए गंगासराय पश्चिमी टोला निवासी मनोज सिंह के 22 साल के पुत्र शिवम कुमार को हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। इसके बाद बेगूसराय के महादेव सिमरिया में ले जाकर उसकी जबर्दस्ती शादी कराई गई। जिस लड़की की शादी शिवम के साथ कराई गई है वह बड़हिया के ही पहाड़पुर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, सिमरिया में लड़की का ननिहाल है।

व्हाट्सएप पर खबरों के लिए हमारे  ग्रुप से जुडें, इसी लिंक पर क्लिक करें

सेना में है क्लर्क

जानकारी के अनुसार शिवम की हाल ही सेना में क्लर्क की नौकरी लगी है। 26 जनवरी को शिवम की जॉइनिंग होनी है। दो दिन पहले ही वह पूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करा कर घर वापस आया था। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों और ग्रामीणों ने शिवम की बरामदगी की मांग की है। साथ ही गंगासराय मुख्य मार्ग को सुबह करीब छह बजे जाम भी कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles