28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

गुजरात पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, चार लोग मिले संक्रमित, देश में अब तक 29 मामले

नई दिल्ली। ब्रिटेन में दहशत फैलाने वाला नया कोरोना अब गुजरात में पहुंच गया है। ब्रिटेन से लौटे चार लोगों में कोरोना का नया संक्रमण मिला है। चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन के 29 मामले हो गए हैं। बता दें कि 23 दिसंबर को यूके से अहमदाबाद आए लोगों की स्कैनिंग की गई। इनमें से 15 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

इन्ही लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे गए थे। जिनमें से चार लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। पांच लोगों की रिपोर्ट सामान्य और छह लोगों के सैंपल आने बाकी हैं। वहीं ब्रिटेन से लौटी आंध्र प्रदेश की महिला में भी कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक
सरकार ने खतरे के संकेतों को भांपते हुए ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर सात जनवरी तक रोक लगा दी है। इसके अलावा सरकार ने सभी International Commercial फ्लाइट्स पर भी 31 जनवरी तक रोक लगा दी है। यह आदेश कार्गो की उड़ानों पर लागू नहीं होगा।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles