26.7 C
New York
Saturday, September 14, 2024

HPSSC Result: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्‍यूटर ऑपरेटर लिखित परीक्षा का परिणाम किया घोषित

हिमाचल ब्रेकिंग, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 753 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के बाद 37 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ली गई लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 15 नंबर की मूल्यांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को आयोग के कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे होगी। कंप्‍यूटर ऑपरेटर के यह 11 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर को ली थी। इसमें 6352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 37 सफल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने रिजल्‍ट घोषित करने की पुष्टि की है।

लिखित परीक्षा में 753000846, 75300858, 753001138, 753001456, 753001493, 753001673, 753001824, 753002219, 753002307, 753002605, 753002674, 753002681, 753003805, 753004078, 753005238, 753005605, 753007137, 753007251, 753007369, 753007578, 753007659, 753007692, 753008043, 753008127, 753008455, 753008589, 753008602, 753008946, 753008988, 753009040, 753009165, 753009264, 753009817, 753009881, 753010451, 753011050, 7530011124 सफल हुए हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles