22.7 C
New York
Thursday, September 19, 2024

HP Board Exam: 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। प्रस्‍तावित डेटशीट के अनुसार बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएंं 4 मई से 29 मई तक करवाई जाएंगी। डेटशीट के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मई से 29 मई तक चलेंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पांच मई से 20 मई और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 से 19 मई तक आयोजित की जाएंगी।

10 फरवरी तक दें सुझाव
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट पर छात्र, अध्यापक और अभिभावक वर्ग के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रबुद्ध वर्ग 10 फरवरी तक अपने-अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।8वीं और 10वीं की परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1:45 बजे से लेकर पांच बजे तक होगा।

आठवीं कक्षा की डेटशी
5 मई        अंग्रेजी
7 मई        हिंदी
10 मई      गणित
12 मई      कला, आर्ट), गृह विज्ञान
15 मई      विज्ञान
17 मई      संस्कृत/पंजाबी
19 मई      सामाजिक विज्ञान

10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
5 मई       हिंदी
7 मई       संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल/तेलगू
10 मई      गणित
12 मई      कला-ए (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य (एलीमेंट ऑफ बिजनेस/एलीमेंट ऑफ बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी/टाइप राइटिंग-अंग्रेजी) अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर।
15 मई     सामाजिक विज्ञान
17 मई     अंग्रेजी
19 मई      विज्ञान और प्रौद्योगिकी
20 मई      फाइनेंशियल लिटरैसी

नोट: कला विषय के भाग-बी का संचालन प्रैक्टिकल परीक्षा के रूप में अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ होगा।

12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की डेटशीट
4 मई       संगीत
5 मई       साइकोलॉजी
6 मई       संस्कृत
7 मई       हिंदी
8 मई       केमिस्ट्री
10 मई      अंग्रेजी
11 मई       पब्लिक एडमिस्ट्रेशन
12 मई      ह्यूमन इक्लोजी, फेमिली साइंस
13 मई     पॉलीटिकल साइंस
15 मई     मैथमेटिक्स
17 मई     इकोनोमिक्स,
18 मई      डांस, फाइन आर्ट
19 मई     बॉयोलॉजी एंड अकाउंटेंसी
20 मई       हिस्ट्री
21 मई       जियोग्राफी
22 मई      बिजनेस स्टडी और फिजिक्स
24 मई      ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
25 मई      फाइनेंशियल लिटरेसी
27 मई      कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग
28 मई       फिलोस्पी, फ्रेंच, उर्दू
29 मई       सोशियोलॉजी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles