24.2 C
New York
Tuesday, September 17, 2024

पंचायत चुनाव: हिमाचल में 2830 मतदान केंद्र संवेदनशील, पहले चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 17, 19 व 21 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 17 जनवरी होगा। प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों दूरदराज क्षेत्रों के लिए रवाना हो गई हैं। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए आठ हजार पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रचार शुक्रवार शाम चार बजे से थम जाएगा।

हिमाचल में 2830 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित 
हिमाचल प्रदेश्‍ मे 972 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए हैं। प्रदेश में कुल 2830 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। कुल 21198 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 7744 सामान्य मतदान केंद्र हैं। मतदान 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद एक घंटे तक कोरोना संक्रमितों और होम क्वारंटीन वोटरों को मतदान का मौका दिया जाएगा।

3464 पंचायतों में होंगे चुनाव
वोटिंग के बाद वोटों की गिनती होगी और उसी दिन पंचायत चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 3,464 पंचायतों में चुनाव हो रहे रहे हैं।  21,384 वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। पंचायत समिति में 1,792 और जिला परिषद में भी 249 सदस्य चुने जाएंगे।

जिला         संवेदनशील केंद्र       अतिसंवेदनशील केंद्र   
बिलासपुर       116                47
चंबा             147              45
हमीरपुर        294              117
कांगड़ा         345               196
किन्नौर           27                29
कुल्लू            52                9
स्पीति            8                 2
मंडी            519              106
शिमला        476              153
सोलन         283              157
सिरमौर       510              77
ऊना             53              34

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles