24.8 C
New York
Friday, September 20, 2024

इन चार लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम, जानें बादाम के फायदे और नुकसान

हेल्थ डेस्क। आज के दौर में अगर आप खानपान का ध्यान रखते हैं तो आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। आपका आहार सही है तो आपकी सेहत भी तंदुरुस्त रहेगी। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आप कितने भी व्यस्त हैं लेकिन जरूरी यह भी है कि आप अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें।

तंदरुस्त सेहत के लिए आपको अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए लोगों को सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। सूखे मेवों की बात हो और बादाम का जिक्र न हो ऐसा कैसा हो सकता है। आज आपको बादाम खाने के फायदे और नुकसानों की जानकारी देते हैं। आपको जानना जरूरी है कि हर किसी के लिए बादाम सही नहीं होते। कुछ ऐसे भी मामले होते हैं जिनमें बादाम नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बादाम खाने के फायदे
1.  बादाम वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इन्हें नियंत्रित मात्रा में ही खाना चाहिए। बादाम आपको ज्यादा भोजन करने से भी बचाता है, क्योंकि यदि आप बादाम खाते हैं तो आपको पेट के भरे रहने का हर दम एहसास होगा। इसकी वजह बादाम में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट है।

2. बादाम शुगर लेवल को भी नियंत्रण में करता है। इसकी वजह है बादाम में मौजूद मैग्नीशियम। यदि बादाम का लंबे समय तक सेवन किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक नियंत्रण में कर सकता है। इसके अलावा बादाम ग्लूकोज लेवल को भी नियंत्रण में करता है।

ये चार लोग न खाएं बादाम
1. अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो बादाम खाने से थोड़ा परहेज करें। आपके शरीर को प्रतिदिन 25 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है जो कि तीन या चार बादाम खाने से पूरा हो जाता है। पेट से जुड़ी समस्या है तो बादाम और भी परेशानी खड़ी कर सकता है।
2. यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो भी बादाम खाने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। बादाम में काफी ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है। हमारे शरीर को हर राज 1.8 से 2.3 एमजी की जरूरत होती है। तीन से चार बादाम खाने पर यह पूरी हो जाती है। ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन करने पर दवाओं के असर पर फर्क पड़ सकता है।
3. बादाम में भारी मात्रा में विटामिन भी होता है। यदि आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं तो यह ओवर हो सकता है। रोजाना तीन से चार बादाम खाने से आपको 7.4 एमजी विटामिन मिल जाता है।
4. वजन कम करने के इच्छुक लोगों की मदद बादाम कर सकते हैं, लेकिन यह आपको नियंत्रित मात्रा में ही खाने होंगे। आप वेट लाॅस डाइट पर हैं तो आपको बादाम की मात्रा पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles