22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

Local Body Election Live Update: शहरी निकाय चुनाव, हिमाचल में कहां हुई किसकी जीत, यहां देखें रिजल्‍ट

हिमाचल ब्रेकिंग टीम। हिमाचल प्रदेश में 50 शहरी निकायों के लिए रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम 4 से 5 बजे तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने वोट डाले। इसके बाद वोटों की मतगणना शुरू कर दी गई। जहां-जहां पर मतगणना पूरी हो रही है, वहां नतीजे भी साथ-साथ ही घोषित किए जा रहे हैं। हिमाचल में 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में वोट डाले गए।

शहरी निकाय चुनाव रिजल्‍ट लाइव अपडेटस:

नगर परिषद हमीरपुर: नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों के लिए हुए चुनाव के परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। विभिन्न वार्डों में निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची:
वार्ड नंबर 1 हीरानगर से नीना
वार्ड नंबर 2 कृष्णानगर से राजकुमार
वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर से डिंपल बाला
वार्ड नंबर 4 शिवनगर से संदीप कुमार
वार्ड नंबर 5 बृजनगर से राधारानी
वार्ड नंबर 6 गांधीनगर से सुदेश कुमारी
वार्ड नंबर 7 देवनगर से मनोज कुमार मिन्हास
वार्ड नंबर 8 नयानगर से विनय कुमार
वार्ड नंबर 9 रूपनगर से पुष्पा शर्मा
वार्ड नंबर 10 रामनगर से सुशील कुमार
वार्ड नंबर 11 सुभाषनगर से वकील सिंह

नगर परिषद सुजानपुर: नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डों के लिए हुए चुनाव के परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। नगर परिषद सुजानपुर की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि विभिन्न वार्डों में निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
वार्ड नंबर 1 सविता कुमारी
वार्ड नंबर 2 शकुंतला देवी
वार्ड नंबर 3 दीप कुमार
वार्ड नंबर 4 मनोज कुमार
वार्ड नंबर 5 नीता कुमारी
वार्ड नंबर 6 सुनीता देवी
वार्ड नंबर 7 पवन कुमार
वार्ड नंबर 8 वीना देवी
वार्ड नंबर 9 मुनीष गुप्ता

नादौन नगर पंचायत: नगर पंचायत नादौन में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में कांग्रेस की बुरी हार का सामना करना पड़ा है। नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है  वार्ड नंबर 1 से सुमना कुमारी, वार्ड नंबर 2 उषा, वार्ड नंबर 3 तरुण, वार्ड नंबर 4 सुषमा, वार्ड नंबर 5 योगराज, वार्ड नंबर 6 शम्मी और वार्ड नंबर 7 से अनीता कुमारी निर्वाचित हुई हैं।नगर पंचायत भोटा: नगर पंचायत भोटा के सभी सात वार्डों के लिए हुए चुनाव के परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। नगर पंचायत भोटा के निर्वाचन अधिकारी एवं बड़सर के कार्यकारी एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से राजो देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। वार्ड नंबर 2 में सुषमा बाला, वार्ड नंबर 3 सपना देवी, वार्ड नंबर 4 अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर 5 संजय कुमार, वार्ड नंबर 6 बलदेव और वार्ड नंबर 7 से बीना देवी चुनी गई हैं।

ज्‍वालामुखी: ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 6 सीटों पर कब्‍जा किया और भाजपा को एक ही सीट हासिल हुई।

ज्वालामुखी नगर परिषद में इनको मिली जीत

वार्ड नंबर   प्रत्याशी    पार्टी  मत

  1.  मीरा देवी   कांग्रेस   308
  2. धर्मेंद्र शर्मा   कांग्रेस  164
  3. विमल शर्म     कांग्रेस    243
  4. मनु शर्मा      कांग्रेस     186
  5. बबली शर्मा    कांग्रेस    193
  6. रुपाली          बीजेपी     166
  7. शिव गोस्वामी   कांग्रेस    162

नूरपुर: नगर परिषद नूरपुर में भाजपा ने कब्जा कर नया इतिहास रचा है। यहां 6 वार्डों पर भाजपा व 3 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वार्ड एक से भाजपा समर्थित करनैल सिंह, वार्ड दो से भाजपा समर्थित रजनी महाजन, वार्ड तीन से भाजपा समर्थित प्रवेश कुमार, वार्ड चार से कांग्रेस समर्थित गौरव महाजन, वार्ड 5 से भाजपा समर्थित मीनाक्षी, वार्ड 6 से कांग्रेस समर्थित सोनिया, वार्ड 7 से कांग्रेस समर्थित विनय, वार्ड 8 से भाजपा समर्थित अशोक शर्मा शिबू, वार्ड 9 से पर्ची के माध्यम से भाजपा की शिवानी विजेता रही।

नगरोटा बगवां : नगर परिषद नगरोट बगवां में भाजपा ने छह सीटों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस को केवल एक ही सीट पर जीत मिली है।

मैहतपुर: नगर परिषद मैेहतपुर बसदेहड़ा में भाजपा की जीत। नौ में से छह वार्डों में जीत दर्ज।
गगरेट: नगर पंचायत में भाजपा की जीत। 7 में 6 के नतीजे घोषित। चार सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्‍याशियों ने दर्ज की जीत।

अर्की नगर पंचायत: हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र अर्की में नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। यहां नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पांच और भाजपा केवल दो सीटों पर जीत मिली है।

हमीरपुर नगर परिषद: हमीरपुर वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की नीना चौधरी 231 वोटों से जीती।

जोगेंद्रनगर नगर परिषद: नगर परिषद जोगेंद्रनगर के सात वार्डों के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहांं पांच कांग्रेस समर्थित व दो भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी विजेता रहे हैं।

सुंदरनगर नगर परिषद: यहां कांग्रेस को तीन और भाजपा को एक सीट पर जीत हासिल हुई।

ज्‍वाली: ज्‍वाली नगर पंचायत में कांग्रेस को 7 और बीजेपी को 2 सीट पर जीत मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles