19.1 C
New York
Wednesday, September 18, 2024

हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, अब इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर

शिमला। लगातार बढ़ रही महंगाई बीच आम आदमी को फ‍िर से बढ़ा झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम फ‍िर से बढ़ गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल में उपभोक्‍ताओं को रसोई गैस सिलेंडर के 866 रुपये चुकाने पड़ेंगे। रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद लागू होंगी।

11 दिन में 75 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले गैस कंपनियों ने 4 फरवरी को 25 रुपये रेट बढ़ाया था। अब 15 फरवरी को फ‍िर 50 रुपये और बढ़ा दिए हैं। हिमाचल में 11 दिन के अंदर ही रसोई गैस सिलेंडर 75 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर 9 रुपये सस्ता हो गया है। फरवरी में व्यावसायिक सिलेंडर 1666 रुपये में मिलेगा।

पेट्रोल व डीजल के दाम छू रहे आसमान
एक तरफ जहां रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें भी रोजाना बढ़ रही हैं। देश के कुछ हिस्‍सों में तो पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास, जताई नाराजगी
रसोई गैस के रेट बढ़ाने पर सोशल मीडिया के जरिये लोगों ने काफी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया यूजर्स ने फेसबुक व ट्विटर पर खूब भड़ास निकाली। नतीजतन ट्विटर पर Rs 50 ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने गैस सिलेंडर की कीमत पर बढ़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने देश की जनता को वैलेंटाइन गिफ्ट दे दिया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आए दिन बढ़ती एलपीजी की कीमतें आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles