28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

सेक्स करते महिला ने पार्टनर के गले में बांधी रस्सी, दम घुटने से चली गई जान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में अजीब ही तरह का मामला सामने आया है। जहां महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान पार्टनर के गले में बांधी गई रस्सी से दम घुटने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके के एक लाॅज की है।

पुलिस के अनुसार महिला ने कबूल किया है कि पिछले पांच साल से उसके व्यक्ति से संबंध थे। महिला विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। दोनों यहां के लाॅज में समय बिताने के लिए आए थे। इस दौरान महिला ने उत्तेजना बढ़ाने के लिए पुरुष के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इस दौरान महिला ने उत्तेजना को चरम पर पहंुचाने के लिए एक रस्सी पुरुष के गले में बांध डाली।

इस दौरान महिला शौचालय चली गई। उसी समय वह रस्सी फिसल गई जिससे पुरुष को बांधा गया था। इस दौरान गले में डाली गई रस्सी फंदे की तरह कस गई। काफी देर तड़पने के बाद पुरुष की मौत हो गई। जब महिला शौचालय से बाहर आई तो पुरुष में कोई हरकत न होने के कारण वह घबरा गई। महिला ने तुरंत मदद मांगी। इस दौरान लाॅज का कर्मी आया। रस्सी से बांधे पुरुष को खोला गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला ने यह बात स्वीकार की है कि पुरुष के साथ उसके अवैध संबंध थे। पुलिस ने लाॅज के कर्मी और मैनेजर के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। खापरखेड़ा थाने की पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles