22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

15 साल की लड़की से अलग-अलग जगह कई बार दुष्‍कर्म, 9 लोग 8 दिन तक करते रहे गंदी हरकत

कोटा। 15 साल की नाबालिग लड़की को पहले नशीली दवाई पिलाकर बेहोश किया। उसके बाद नौ दरिंदों ने 8 दिन तक बलात्‍कार किया। रूह कंपा देने वाली यह दरिंदगी राजस्‍थान के झालावाड़ में हुई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपितयों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 आरोपितयों में दो नाबालिग हैं।

दोस्‍त के साथ गई थी सामान लाने
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 25 फरवरी को 15 साल की लड़की अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने के लिए झालावाड़ शहर गई थी। लड़की को दोस्त ने कहा था कि सामान दिलाकर वह उसे स्कूल में छोड़ देगा। इसके बाद दोनों एक पार्क में रुक गए। थोड़ी देर में दो से तीन लोग और पार्क में आए। इसके बाद लड़की को जबरन नशीली दवा पिलाकर बलात्कार किया।

8 दिनों में अलग-अलग जगह कई बार बलात्‍कार
पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की के साथ 8 दिन में अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया गया है। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली। लोगों की मदद से अपने घर पहुंची और घर वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पीडि़त लड़की की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो आरोपी नाबालिग है पीड़िता का मेडिकल जांच करवा ली गई है। अन्य आरोपियों को जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Amazing: यहां ‘आलू’ के अंदर रहते हैं लोग, एक दिन का इतना लगेगा किराया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles