22.7 C
New York
Thursday, September 19, 2024

शिमला के रामपुर में नाबालिग से गैंगरेप, हिमाचल में लगातार बढ़ रहे दुष्‍कर्म के मामले

शिमला। हिमाचल में अपराध बढ़ रहा है। आए दिन आ रहे दुष्‍कर्म के मामलों से देवभूमि को शर्मसार होना पड़ रहा है। बढ़ रहे अपराध से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चाहे दावे कितने की क्‍यों न हो, प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दुष्‍कर्म का ताजा मामला हिमाचल की राजधानी शिमला के रामपुर थाने में दर्ज किया गया है। गांव में रहने वाली 17 साल की नाबालिग ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

शिमला जिले रामपुर थाना में ननखड़ी तहसील के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में लड़की ने बताया कि दो युवक आधी रात के समय उसके घर में घुसे और जबरदस्‍ती उसके साथ दुष्‍कर्म किया। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार (22) और तानी राम (39) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी करसोग के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआई र नंबर 91/ 21 के तहत धारा 376d, 504 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और दोनों अरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

शिमला जिले में बढ़ रहे दुष्‍कर्म मामले
शिमला जिले में दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ पहले ही शिमला जिले के कुमारसैन में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां 14 साल की नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नाबालिग ने आरोप लगाया था कि उसका पिता पिछले एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा है और बात छिपाने की धमकी भी दे रहा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles