22.7 C
New York
Thursday, September 19, 2024

ऊना में पड़ोसी ने 12 साल की लड़की को अपने घर बुलाकर किया दुष्‍कर्म

हिमाचल ब्रेकिंग, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पड़ोसी ने 12 साल की नाबालिग को घर बुलाकर उसके साथ दुष्‍कर्म कर डाला। बेटी ने दर्द भरी दास्‍तां जब अपनी मां को सुनाई तो मां पुलिस के पास पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ऊना जिले के एक गांव का है। नाबालिग लड़की के साथ जब यह घिनौनी हरकत हुई, तब उसके घर में कोई नहीं था। लड़की की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर में ले जाकर लड़की के साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म कर डाला।

पीड़‍ित लड़की की मां जब अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी दर्द से कराह रही थी। जब उसने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बेटी के साथ हुई इस हरकत से परेशान मां पुलिस स्‍टेशन पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला थाना ने शिकायत दर्ज करने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

लड़की के मुंह में ठूंस दिया कपड़ा
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने घिनौनी हरकत करते समय लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि वह चिल्‍ला न सके। ऊना जिला के एसपी अर्जित सेन का कहना है कि शिकायत पर पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles