28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

ऊना में आईटीबीपी जवान की गोली मारकर हत्‍या, गेहूं की फसल काटते समय लगी गोली

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गेहूं की फसल काट रहे आईटीबीपी जवान की गोली मारकर हत्‍या कर दी। मृतक की पहचान विपिन कुमार (37) निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ऊना के गांव नंगड़ा में वीरवार सुबह विपिन कुमार गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान कुछ लोग गाड़ी मे सवार होकर आए और खेतों काम कर रहे आईटीबीपी जवान को गोली मार दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन को लेकर हुए विवाद कारण गोली चलाई गई है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है।

एएसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि आरोपी जसवंत सिंह निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

29 मार्च को छुट्टी पर घर आया था मृतक
मृतक विपिन कुमार आईटीबीपी में भर्ती था और 29 मार्च को ही छुट्टी लेकर घर आया था। शुरुआत जांच के अनुसार वीरवार सुबह मृतक का गांव के ही एक व्‍यक्ति के जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी ने गुस्‍से में आकर विपिन कुमार को गोली मार दी और इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक जवान के घर में उसकी पत्‍नी, दो बच्‍चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles