24.8 C
New York
Friday, September 20, 2024

नीम के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप, जानें किन बीमारियों के लिए लाभदायक है नीम

HB Health Desk: सर्व रोग निवारक जड़ी बूटी यानि नीम। नीम के प्रयोग से कई रोग दूर होते हैं। नजर गुमाएं तो हमारे आसपास कहीं न कहीं नीम के पेड़ जरूर नजर आते हैं। कई लोग इसकी दातुन से दांत साफ करते हैं। नीम के पत्ते कई रोगों में संजीवनी का काम करते हैं। नीम की टहनियां तक भी हमारे लिए काफी लाभदायक होती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर नीम कई रोगों को दूर करने में मदद करता है। आइये आपको नीम के फायदों की जानकारी देते हैं।

माहौल को शुद्ध करने में करता है मदद
वैसे तो नीम दो प्रकार का होता है। मीठा और कड़वा। दोनों प्रकार के नीमों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन कड़वे नीम के फायदे काफी ज्यादा हैं। कड़वे नीम का प्रयोग औषधि बनाने में ज्यादा होता है। कई शोधों में यह पता चला है कि नीम में मौजूद गुण इंसानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नीम का तेल लगाने से मच्छर आपको नहीं काटते। इसके साथ ही नीम अपने आसपास के माहौल को शुद्ध करने में भी मदद करती है।

सिर की त्वचा पर इंफेक्शन को करता है ठीक
इसके अलावा किसी व्यक्ति के सिर की त्वचा पर इंफेक्शन हो तो नीम उसे भी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आपको नीम के तेल का प्रयोग करना चाहिए। नीम के तेल का नियमित प्रयोग करने से आपके बालों के बढ़ने में मदद मिलेगी और बालों को झड़ना भी कम होगा। शरीर पर किसी प्रकार की चोट या घाव होने पर भी नीम का प्रयोग करने से काफी आराम मिलता है। नीम के तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर घाव में लगाने से काफी लाभ मिलता है।

त्वचा संबंधित समस्याएं होती हैं दूर
पानी में नीम की दो बूंद मिलाकर नहाने से त्वचा संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। चेहरे से दाग, पिंपल हटाने और चेहरे को चमकदार बनाना हो तो नीम काफी काम में आता है। नीम के पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं। नियमित रूप से इस पेस्ट का प्रयोग करने पर फायदा मिल सकता हैं।

दांतों को बनाता है मजबूत
नीम दांतों को मजबूत बनाने में भी काफी मदद करता है। लोग दांतों को मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार के महंग टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर रस निकालें और नमक लगाकर दांतों पर रगड़ें, इससे दांत चकमदार और मजबूत हो सकते हैं। इससे दांतों को किसी प्रकार भी बीमारी भी नहीं लग सकती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles