22.6 C
New York
Friday, September 20, 2024

हिमाचल में अब एक हजार की आबादी पर खुलेगा नया राशन डिपो, नए नियमों को मिली मंजूरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब एक हजार की आबादी पर भी नया राशन डिपो खुल सकता है। बता दें कि इससे पहले 1500 की आबादी पर राशन डिपो खोला जाता था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नियमों में संशोधन करने के बाद इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया गया था, जिसके बाद नया फैसला लिया गया।

इसके अलावा कैबिनेट ने दो किलोमीटर की दूरी पर भी राशन डिपो खोलने को मंजूरी दे दी है। पहले तीन किलोमीटर के दायरे में राशन का डिपो खोलने की व्यवस्था थी। अब लोगों को घर-द्वार पर सस्ता राशन देने के लिए कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। इस समय हिमाचल प्रदेशमें 4800 से ज्यादा राशन के डिपो हैं। कई डिपो 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में लोगों को सस्ता राशन लेने में दिक्कतें पेश आती थीं।

प्रदेश सरकार के पास भी इसे लेकर शिकायतें आ रही थीं। इसके चलते सरकार ने दो किलोमीटर की दूरी पर राशन डिपो खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा कैबिनेट सब डिपो भी खोलने को मंजूरी दी है। वहीं, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की इक्विटी के बारे में भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूह महिला मंडल, युवा मंडल आदि भी सोसायटी बनाकर राशन की दुकान खोल सकेंगे। विधानसभा के बजट सत्र में चले रहे विपक्ष के साथ चल रहे गतिरोध को तोड़ने की रणनीति पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles