21.5 C
New York
Thursday, September 19, 2024

कोरोनाः पुणे में नाईट कर्फ्यू, स्कूल-काॅलेज 28 फरवरी तक बंद; मुंबई समेत तीन शहरों में सख्ती की तैयारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या फिर से परेशान कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कई शहरों में सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। यहां अब रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इमरजेंसी में ही लोग नाईट कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकल सकते हैं। वहीं स्कूल-काॅलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पुणे के बाद अब नागपुर, अमरावती और मुंबई में नाईट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंत्री विजय वेड्डेटीवार ने इसकी पुष्टि की है।

देश में होने वाली टेस्टिंग में पिछले एक महीने में पांच लाख की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर तक हर दिन 11 लाख लोगों की जांच होती थी, वहां अब औसतन छह लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। राज्यों में कोरोना केस बढ़ने का एक बड़ा कारण टेस्टिंग की संख्या कम करना भी है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्य सरकारों को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय का कहना है कि टेस्टिंग के जरिये ज्यादा कोरोना संक्रमितों को ट्रेस किया जाए ताकि संक्रमण को फिर से फैलने से रोका जा सके। देश दुनिया में उन 15 देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, बाकी या तो ठीक हो चुके है या फिर उनकी मौत हो गई है।

अमेरिका में 92 लाख एक्टिव केस
एक्टिव केसों के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 92 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। फ्रांस में 32 लाख और यूके में 16 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसके अलावा इस सूची में ब्राजील, स्पेन, रूस, पोलैंड, मैक्सिको, आयरलैंड, इंडोनेशिया, अर्जेंटिना और भारत शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लाॅकडाउन लगा दिया गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles