28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा पाकिस्तान का ‘चार्ली चैपलिन’, इसलिए हंसा रहा लोगों को

नई दिल्ली। हूबहू चार्ली चैपलिन की तरह दिखने पाकिस्तान का यह शख्स हजारों लोगों की चेहरे की मुस्कान बन चुका है। यह शख्स अक्सर पेशावर की सड़कों पर घूमते हुए दिख जाते हैं। वह चार्ली चैपलिन की तरह ही सफेद शर्ट के साथ कोट-पैंट पहने दिख जाते हैं। कोरोना के दौरान इस शख्स ने खुद को चार्ली चैपलिन के रूप में ढाल लिया। इससे पहले यह सड़क किनारे बच्चों के खिलौने बेचता था।

इस शख्स का नाम उस्मान खान है। चार्ली चैपलिन के रंग में रंगे उस्मान खान सुर्खियां बटोर रहे हैं। चार्ली चैपलिन मूक काॅमेडी कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते थे। उन्होंने न सिर्फ एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई बल्कि वे एक फिल्म निर्माता और संगीतकार भी थे।|

उस्मान ने इस किरदार से लोगों को हंसाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि जब कोरोना वायरस का प्रकोप चारों ओर फैला था तब लोग तनाव में थे। तनाव इतना कि लोग जिंदगी जीना भी भूल गए थे। महामारी के डर से लोगों में नीरसता भर गई थी। तभी उस्मान चार्ली चैपलिन की वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसने कोरोना के दौर में लोगों को हंसाने का फैसला किया। फिर क्या था, देखते ही देखते उस्मान ने चार्ली चैपलिन की कला को अपने अंदर उतार लिया। वीडियो देखने के बाद उस्मान ने चार्ली को काॅपी करने के लिए नकली मूंछों, एक आईलाइनर और एक छोटे शीशे का सहारा लिया। साथ ही एक टोपी भी ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles