28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

 ठंड में चढा सियासी पारा : यहां प्रधान-उप्रपधान के लिए एक ही घर से उतरे 5 उम्मीदवार

 

शिमला। पंचायत चुनाव हों और राेमांचक खबरे नहीं आए। ऐसा हो नहीं सकती है। अब एक हंसने वाली खबर रामपुर शहर से सटी नई बनी जगातखाना पंचायत से आई है। यहां ठंड बढते ही  सियासी पारा चढ़ गया है। लोगों के मुताबिक यहां निवर्तमान प्रधान सहित परिवार के पांच उम्मीदवारों ने प्रधान और उपप्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है।

कुछ लोगों ने बताया कि निरमंड विकास खंड में नवगठित जगातखाना पंचायत में पहली बार वोटिंग होगी। पंचायत के कुल 5 वार्डों से सात प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।  19 जनवरी को पंचायत में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगी। हालांकि, 19 जनवरी को पंचायत के 1018 मतदाता चुनावी दंगल में उतरे इन प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही इस पंचायत में विकास दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। परियोजना प्रभावित पंचायत में दशकों से लोग विकास को तरस रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के केंद्र जगातखाना में लोग विभिन्न दुश्वारियों से जूझ रहे हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles