21.5 C
New York
Thursday, September 19, 2024

चार प्रत्याशियों को पछाड़कर संजीव शर्मा बने गलोड़ खास के प्रधान, होशियार सिंह को 20 वोटों के अंतर से दी पटखनी

गलोड़ (कुमार यश)। पंचायती राज चुनाव में ग्राम पंचायत गलोड़ खास से पूरी जोर-आजमाइश के साथ चुनावी अखाड़े में उतरे संजीव शर्मा दंगल जीतकर प्रधान बन गए हैं। इस पंचायत के लोगों ने संजीव शर्मा पर विश्वास कर सेवा का मौका दिया है। बता दें कि गलोड़ खास गांव से प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे और एक उम्मीदवार गांव बुधवीं से था।
सभी उम्मीदवारों को पछाड़कर संजीव शर्मा ने प्रधान पद की सीट पर कब्जा जमाया है। गांव बुधवीं के उम्मीदवार होशियार सिंह और संजीव शर्मा में कड़ी टक्कर थी। संजीव शर्मा ने होशियार सिंह को 20 वोट के अंतर से हराया। पिछले चुनावों में उप-प्रधान रहे संजीव शर्मा को कुल 319 वोट मिले, जबकि 299 वोट होशियार सिंह की झोली में गए।

         किसे कितने वोट मिले
उम्मीदवार                       मिले वोट
संजीव शर्मा                       319
होशियार सिंह                    299
अनिल वर्मा                       263
बलवीर सिंह                      258
विजय कुमार                       51

चलने-फिरने में असमर्थ हैं संजीव शर्मा
प्रधान पद की सीट पर कब्जा जमाने वाले संजीव शर्मा चलने-फिरने में असमर्थ हैं। लोगों की सेवा का नारा लेकर चुनाव में उतरे संजीव शर्मा पर पंचायत गलोड़ खास की जनता ने भरोसा जताया है। लोगों में उनकी अच्छी पैठ है।

गांवों में व्हीलचेयर पर किया प्रचार
चुनाव प्रचार के दौरान संजीव शर्मा व्हीलचेयर पर ही लोगों के बीच निकले और उनसे समर्थन मांगा। विकास के एजेंडे तय किए गए और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया गया। इस दौरान गांव का युवा वर्ग और उनके भाई साथ रहे।

अनिल वर्मा पर नहीं जताया विश्वास
प्रधान पद पर 15 साल जनता की सेवा कर चुके अनिल वर्मा भी चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें 263 वोट मिले। इस हिसाब से वह प्रधान पद की दौड़ में तीसरे नंबर पर ही रह गए। इस बार इस पंचायत की जनता ने उन पर विश्वास नहीं जताया।

….जब पासा पड़ गया उल्टा
अनिल वर्मा, बलवीर सिंह और संजीव शर्मा में कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इसी बीच वोटों की गिनती के दौरान होशियार सिंह और संजीव शर्मा इन दोनों उम्मीदवारों से आगे निकल गए। अनिल तीसरे नंबर और बलवीर सिंह चौथे नंबर पर रह गए। जबकि पांचवें उम्मीदवार विजय कुमार 51 वोट ही हासिल कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles