21.5 C
New York
Thursday, September 19, 2024

गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक घुमाया, रास्ते में डंडे और पत्थरों से मारा

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में महिला के साथ बदसलूकी की हदें पार हो गई हैं। यहां एक गर्भवती महिला को प्रताड़ित किया गया। महिला पांच महीने की गर्भवती है। दरअसल महिला का पति उसे दूसरे युवक के पास छोड़ गया था। इस बात से नाराज ससुराल पक्ष ने महिला का जुलूस निकाला। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने गर्भवती महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर तीन किलोमीटर तक नंगे पैर घुमाया। रास्तेभर महिला को डंडे-पत्थर और बल्ले से मारा गया।

यह घटना मध्य प्रदेश के गुना की है। पुलिस थाने के रिकाॅर्ड में घटना नौ फरवरी की है, लेकिन 15 फरवरी को इसका वीडियो वायरल हुआ। पता चला है कि पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपियों पर केवल मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।

पीड़िता बांसखेड़ी गांव की रहने वाली है। आपबीती सुनाते हुए महिला ने कहा कि उसका पति दो महीने पहले उसे सांगई गांव के एक युवक के पास छोड़ गया। महिला के पति ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। वह उसे छोड़कर इंदौर चला गया। छह फरवरी को महिला के ससुराल पक्ष के लोग वहां आए, जिनमें उसका ससुर और तीन जेठ शामिल थे। आरोपियों ने उसे घर चलने के लिए कहा।

महिला के मना करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसके साथ बदसलूकी की। महिला ने कहा कि मेरे कंधे पर गांव के एक लड़के को बिठाया गया और तीन किलोमीटर तक नंगे पांव चलाया। रास्ते में उसे डंडे और पत्थरों से मारा गया। पति ने फोन कर बदसलूकी न करने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने एक न सुनी। पुलिस ने जमानती धाराओं पर केस दर्ज किया है। इनमें तीन माह से लेकर दो साल तक की सजा हो सकती है। एसपी राजीव कुमार का कहना है कि घटना मेरे पदभार संभालने से पूर्व हुई है। मामले में सख्त से सख्त धाराएं लगाई जाएंगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles