28 C
New York
Sunday, September 15, 2024

शिमला के रामपुर में पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत

Himachal Breaking, शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी मजदूरी का काम करते थे। दोनों शवों का पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिमला जिले के रामपुर बुशहर के तहत सराहन में दो नेपाली मजदूर खेतों में काम करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मजदूर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। जिस पेड़ के नीचे दोनों खड़े थे, उस पेड़ पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। आसमानी बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्‍थानीय लोगों की मदद से शवों को सराहन के सिविल अस्‍पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शवों का पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले थे और काफी समय से यहां पर रह रहे थे। दोनों की यहां के रहने वाले बागवान के पास खेतों में मजदूरी करते थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles