15.6 C
New York
Monday, September 16, 2024

दो जगह उपचुनाव और चार निगम क्षेत्रों के चुनाव से पता चलेगा 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनादेश का रुख

हिमाचल ब्रेकिंग, शिमला: इस साल हिमाचल प्रदेश ने दो दिग्गज नेताओं को खो दिया। हाल ही में भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा का दिल्ली में प्रवास के दौरान देहांत हो गया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया था। इस कारण मंडी की सांसद सीट और फतेहपुर की विधायक की सीट खाली हो गई है। वहीं अप्रैल में चार नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव होने वाले हैं। इस कारण सियासत के गलियारे में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं, क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मंडी में सांसद सीट और फतेहपुर में विधायक सीट पर उपचुनाव भी होने हैं। मंडी में भाजपा की सांसद सीट थी, वहीं फतेहपुर में कांग्रेस की विधायक सीट थी। अब यह दोनों सीटें खाली हैं।

जुलाई तक हो सकते हैं विधायक सीट फतेहपुर व सांसदीय सीट मंडी में उपचुनाव
इन दोनों सीटों पर उपचुनाव का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग पर निर्भर है। वहीं, 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले जुलाई तक दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल के पहले हफ्ते में चार नगर निगम क्षेत्र पालमपुर, धर्मशाला, सोलन और मंडी में भी निगम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले दो खाली हुई सीटों पर उपचुनाव और नगर निगम चुनाव दोनों पार्टियों के लिए कड़ी चुनौती बन गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles