28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

महिला ने 10 साल तक फ्रिज में छिपा कर रखा मां का शव, वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

टोक्‍यो। डर इंसान से क्‍या-क्‍या नहीं करवा देता। डर के कारण महिला ने ऐसा काम कर दिया जिसे सुन आप हैरत में पड़ जाएंगे। हैरान कर देने वाला यह मामला टोक्‍यो का है। यहां एक महिला ने अपनी मां की लाश को 10 साल तक फ्रिज में छिपा कर रखा। महिला ने यह बात भी किसी को पता नहीं चलने दी कि उसकी मां की मौत हो चुकी है।

दस साल तक लाश छिपाने के पीछे बड़ी वजह निकलकर सामने आई है। दरअसल, महिला को डर था कि अगर मां के शव को घर से बाहर निकाल दिया तो उसका घर छिन जाएगा। घर छिन जाने के डर से ही मां के शव को 10 साल तक फ्रिज में रखा गया। मां की मौत की खबर भी किसी को पता नहीं चलने दी।

पुलिस ने युमी योशिनो नाम की इस 48 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर मां के शव को फ्र‍िज में छिपाने वाली महिला युमी योशिनो का कहना है कि मां के शव को उसे 10 साल पहले छिपा दिया था, वह इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहती थी। क्‍योंकि वह उस घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी, जिसे उसने अपनी मां के साथ साझा किया था। नगर निगम के आवासी परिसर में महिला की मां को पट्टे पर घर दिया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles