28.3 C
New York
Friday, September 20, 2024

सेना भर्ती रैली में आए युवाओं ने धर्मशाला-दिल्‍ली नेशनल हाईवे किया जाम, पुलिस के साथ उलझे

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में इंदिरा मैदान के पास हंगामा हो गया। यहां दोपहर 12 बजे के करीब कुछ युवकों ने धर्मशाला-दिल्‍ली नेशनल हाईवे पर चक्‍का जाम किया। यह युवक सेना भर्ती के लिए आये थे। गुस्‍से में युवकों ने इंदिरा मैदान के पास एकत्रित होकर इाईवे जाम कर दिया।

इस दौरान युवकों ने पुलिस से भी धक्‍का-मुक्‍की की। पहले यहां पर एक पुलिस जवान ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर यहां पुलिस बल को बुलाना पड़ा। चार-पांच जवान भी युवकों को काबू करने में असफल रहे। यवाओं का आरोप था कि सैकड़ों युवकों के बैच से एक भी युवा को भर्ती में पास नहीं किया गया।

चक्‍का जाम के दौरान युवाओं ने एंबुलेंस को जाने से नहीं रोका। बाद में गुस्‍साए युवकों ने हाईवे पर सभी वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने कई बार युवाओं को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। कुछ समय के लिए पुलिस और युवाओं में धक्‍का-मुक्‍की का माहौल बना रहा। करीब 15 मिनट के बाद जाम को हटाया जा सका।

यह भी पढ़ें—हिमाचली मुंडे” ने दुखों को दिल में समेटकर लाखों लोगों के चेहरों पर बिखेरी मुस्‍कान, हुनर से बनाई अलग पहचान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
www.classicshop.club

Latest Articles